IAS Exam Byte : UPSC

1. व्हीसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम (2011) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. यह संपूर्ण भारत पर लागू है।
2. इस अधिनियम के प्रावधान विशेष सुरक्षा समूह पर लागू नहीं होते हैं। 
3. इस अधिनियम के अंतर्गत उल्लिखित कोई भी उपबंध जनहित उपबंध के रूप में समझा जाएगा।
4. राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के उद्देश्य से नियम बना सकती है।
उपरोक्त दिए गए कथनों में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a)    1, 2 और 3    (b)    2, 3 और 4
(c)    3 और 4    (d)    सभी सत्य हैं।

2. राज्यपाल की अध्यादेश जारी करने की शक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. उसके द्वारा जारी किया गया अध्यादेश राज्य विधानमंडल द्वारा निर्मित कानून के समान शक्ति एवं प्रभाव रखता है।
2. उसके द्वारा जारी किया गया अध्यादेश राज्य विधानमंडल के फिर से आरंभ होने के छह माह पर समाप्त हो जाता है।
इनमें से कौन सत्य हैं?
(a)    1 केवल            (b)    2 केवल
(c)    1 और 2 दोनों    (d)    न तो 1 और न 2

3. हाल ही में ‘प्रवासी निर्वाचकों द्वारा मतदान के विकल्पों की व्यवहार्यता के अन्वेषण पर एक समिति गठित की गई है। इस संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सत्य कथन/कथनों को इंगित करेंः
1. इसके अध्यक्ष पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) वी एस संपथ थे। 
2. समिति का विचार है कि ई-पोस्टल मतपत्रों को वैधता के बाद अपनाया जा सकता है।
3. E-मतदान में एक कोरा मतपत्र मतदाता को ईमेल किया जाता है जो कि उसे भरता है और वह अपने चुनाव क्षेत्र में इसको पोस्ट के माध्यम से भेजता है।
4. आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि एनआरआई को  मतदान करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
कूटः
(a)    2 और 3    (b)    1, 2 और 3
(c)    2, 3  और 4    (d)    सभी सत्य हैं

4. इनमें से कौन सही सुमेलित हैं?
1. यदि हमारे संविधान के अंतर्गत किसी कार्यकारी की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति से की जाती है तो वह है भारत का प्रधानमंत्री। न कि संघ का राष्ट्रपति- डॉ. बी आर अंबेडकर 
2. प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया होता है। – पं. जे एल नेहरू
कूटः
(a) 1 केवल
(b) 2 केवल
(c) 1 और 2 दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

5. राष्ट्रपति निम्न में से किन परिस्थितियों में यूपीएससी के अध्यक्ष को हटा सकता है?
1. यदि वह  एक दिवालिया घोषित हो गया हो।
2. यदि वह अपनी पदावधि के दौरान अपने पद के अलावा अन्य पद के लिए भुगतान करता हुआ करता है।  
3. यदि वह प्रधानमंत्री की राय में पद पर बने रहने के लिए अनुपयुक्त है।
सत्य कथन/कथनों का चयन करे
(a)    केवल 1    (b)    केवल 2
(c)    1 और 2    (d)    1, 2 और 3

Answer: 
1. b
2. a
3. a
4. c
5. c

Leave a comment