‘नारी’ पोर्टल का शुभारंभ

महिलाओं को सरकार की ओर से उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और अपडेट पाने के लिए अब इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र और राज्य की योजनाओं की सारी जानकारी एक साथ एक जगह ‘नारी’ पोर्टल पर मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 2 जनवरी 2018 को इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

क्या है 
  1. केन्द्र और राज्यों की कुल मिला कर करीब 350 योजनाएं चल रही हैं। लेकिन शायद ही कोई होगा जिसे सबकी जानकारी होगी क्योंकि सूचनाएं अलग अलग जगह बिखरी पड़ी हैं।
  2. मेनका गांधी ने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि पहली बार इस देश की महिलाएं सरकार द्वारा उन्हें दिये जा रहे लाभों और योजनाओं की जानकारी एक साथ एक जगह पा सकेंगी। उन्होंने इसके साथ ही ई संवाद पोर्टल का भी शुभारंभ किया जिसमें गैर सरकारी संगठन और सिविल सोसाइटी के लोग सरकार को सुझाव और फीड बैक दे सकेंगे।
  3. नारी पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा उसका रियल टाइम अपडेट भी उपलब्ध होगा। पोर्टल पर संबंधित मंत्रालय व विभाग का लिंक मिलेगा साथ ही आसानी से आनलाइन आवेदन और मदद पाने की सुविधा भी होगी।
  4. यहां महिलाओं की जिंदगी प्रभावित करने वाले हर मुद्दे पर जानकारी उपलब्ध होगी जैसे कि स्वास्थ्य जांच के टिप्स, गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी, नौकरी खोजने और साक्षात्कार के बारे में टिप्स, महिलाओं को निवेश और बचत के सुझाव।
  5. साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध और उसे दर्ज कराने की प्रक्रिया के और कानूनी मदद उपलब्ध कराने वाले प्रकोष्ठ का संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा। सरकार का मानना है कि महिलाओं को योजनाओं की जानकारी होगी तो वे उसका लाभ उठा सकेंगी।

Leave a comment