UPSC Prelims 2018 IAS TEST

Today’s Questions (P.T) Hindi

  1. एशियाई शेर के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:-
    1. इसका वैज्ञानिक नाम ‘ पैन्थेरा लियो पर्सिका ‘ है।
    2. गुजरात का गिर वन एशियाई शेरों के एकमात्र वास स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।
    3. एशियाई शेरों को एक ही स्थान पर एकल समुदाय होने के कारण आनुवांशिक आन्तरिक प्रजनन सम्बन्धी खतरा है।
    दिए गए कथनों में से कौन से सत्य हैं?
    (a) 1 और 2
    (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3

    2. निम्नलिखित संकेत कथनों के आधार पर सम्बन्धित राष्ट्रीय उद्यान की पहचान कीजिए:-
    1. इसकी कुछ सीमा नेपाल से लगती है।
    2. मोहाना एवं सुहेली नदी यहां से होकर गुजरती है।
    3. किशनपुर वन्य जीव अभ्यारण्य एवं कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य इसके समीप ही स्थित है।
    (a) बेतला राष्ट्रीय उद्यान
    (b) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
    (c) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
    (d) गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान

    3. जैव मण्डल रिज़र्व के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
    1. जैव मण्डल रिज़र्व का नामकरण सम्बन्धित राष्ट्र द्वारा किया जाता है और यह संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्राधिकार में आया है।
    2. भारत का नीलगिरी जैवमण्डल रिज़र्व पश्चिमी घाट एवं पूर्वी घाट के मिलान बिन्दु पर स्थित है।
    3. नीलगिरी की सीमा तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश और केरल राज्य के साथ लगती है।
    दिए गए कथनों में से कौन से सत्य हैं?
    (a) 1 और 2             (b) 2 और 3
    (c) 1 और 3             (d) 1, 2 और 3

    4. हाल ही में, डॉ मिहिर शाह की अध्यक्षता में एक समीति गठित की गई। इसका उद्देश्य है:-
    1. राष्ट्रीय जल फ्रेमवर्क कानून के प्रारूप को प्रावधानों का परीक्षण करना।
    2. नदी बेसिन प्रबन्धन विधेयक के प्रारूप के प्रावधानों का परीक्षण करना।
    3. भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा का जीर्णोद्धार करना।
    कूट:
    (a) 1 और 2
    (b) केवल 1
    (c) केवल 2
    (d) केवल 3

    5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:-
    1. विद्यार्थियों हेतु अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए अकादमिक प्रकाशनों के अंश की फोटोकॉपी करना कॉपीराइट उल्लंघन के अन्तर्गत नहीं आता।
    2. ‘ उल्लंघन नहीं ‘ वाला खण्ड बर्न कन्वेन्शन के और बौद्धिक सम्पदा अधिकार पर व्यापार सम्बन्धी पहलुओं पर करार के अनुच्छेदों के अनुरूप है।
    भारतीय कॉपीराइट एक्ट के सम्बन्ध में उपरोक्त में से सत्य कथन / कथनों का चयन कीजिए
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं

    Answer:
    1. d
    2. b
    3. c
    4. a
    5. c

 

Leave a comment